शिव-कैलाश का सियासी संदेश:'भुट्‌टा पार्टी' में बन गए 'शोले' के जय-वीरू, साथ में गाया गाना- ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे...


मध्य प्रदेशएक घंटा पहले

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने बुधवार को विधानसभा परिसर में मंत्रियों-विधायकों के लिए डिनर (भुट्‌टा पार्टी) का आयोजन किया। इसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल हुए। इस दौरान सियासत का अलग ही रंग देखने को मिला। यहां शिवराज और विजयवर्गीय कुछ समय के लिए 'शोले' फिल्म के जय-वीरू (धर्मेद्र व अमिताभ बच्चन) बन गए। उन्होंने गाना गया- ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे, तेरा साथ ना छोड़ेंगे...।

निर्देशक रमेश सिप्पी की 1975 में बनी सुपरहिट फिल्म 'शोले' के जय-वीरू की दोस्ती की मिसाल कहानियों में दी जाती है, लेकिन राजनीति में इसके सियासी मायने हैं। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय की भुट्‌टा पार्टी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सहित कई मंत्री और विधायकों ने शिरकत की, लेकिन इस दौरान शिवराज और विजयवर्गीय ने शोले फिल्म का गाना गा कर बुधवार सुबह से सियासी हलचल को नई दिशा दे दी।

विजयवर्गीय बुधवार को सुबह भोपाल पहुंचे थे। उन तीन मंत्रियों कृषि मंत्री कमल पटेल, सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया, स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार और पूर्व मंत्री गौरीशंकर शेजवार से अलग-अलग मुलाकात की, जिन्हें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खेमे के नहीं माना जाता है। हालांकि विजयवर्गीय ने इस बीच मुख्यमंत्री से मंत्रालय में जाकर मुलाकात की थी। दोनों नेताओं ने साथ में ग्रीन टी पी थी।

भुट्‌टा पार्टी के दौरान कमलनाथ और विजयवर्गीय ने भी खूब ठहाके लगाए।
भुट्‌टा पार्टी के दौरान कमलनाथ और विजयवर्गीय ने भी खूब ठहाके लगाए।

बता दें कि विजयवर्गीय मप्र में मंत्री रहते हुए अपने निवास पर कई बार भुट्‌टा पार्टी का आयोजन कर चुके हैं। भोपाल आने के बाद उन्होंने राज्यपाल मंगूभाई पटेल से मुलाकात की। इसको लेकर उन्होंने कहा-मेरे उनसे (राज्यपाल) पुराने संबंध हैं। मैं जब गुजरात का प्रभारी था, तब उनसे मुलाकात होती थी।

दिन में विजयवर्गीय ने कहा था- मुख्यमंत्री बने रहेंगे शिवराज

विजयवर्गीय ने बुधवार को दिन में मीडिया के एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बने रहेंगे। ग्वालियर-चंबल में बाढ़ आने पर वे रात भर सोए नहीं थे। वे संवेदनशील मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने बाढ़ का सामना बड़े ही साहसिक तरीके से मुकाबला किया।

सीएम शिवराज ने सोशल मीडिया पर भी अपलोड किया वीडियो

खबरें और भी हैं...
Tags
To Top