ग्वालियर में रिकॉर्ड तोड़ ठंड, पारा 4.2 पर:MP में अगले 3 दिन ऐसी ही शीतलहर चलेगी; 25 दिसंबर से चंबल सहित कई इलाकों में बारिश संभव

 उत्तर से आ रही सर्द हवाओं के कारण मध्यप्रदेश में पहली बार सागर, सिवनी, नौगांव और गुना में शीतलहर चली। ग्वालियर में रिकॉर्ड तोड़ ठंड के आसार बने हुए हैं। यहां तापमान 4.2 डिग्री तक पहुंच गया है। इंदौर और भोपाल में भी इस सीजन में पहली बार रात सर्द रही। मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि तीन दिन तक इसी तरह सर्दी रहेगी। भोपाल और इंदौर में न्यूनतम तापमान और नीचे आ सकता है। 25 दिसंबर के बाद एक बार फिर तापमान-कम ज्यादा होगा।



 मौसम वैज्ञानिक के अनुसार उत्तर में बर्फबारी के कारण प्रदेश में कई जगह पर रात का पारा 8 डिग्री तक नीचे आ गया है। दक्षिण भारत में एक चक्रवाती घेरा बना है। यह हिंद महासागर के आसपास है। इसके कारण अगले पांच-छह दिन भूमध्य सागर की तरफ कोई हलचल नहीं रहेगी। इसका सबसे ज्यादा ग्वालियर-चंबल में रहेगा। 


ग्वालियर-चंबल में बारिश की संभावना
मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि ग्वालियर-चंबल में 25 के बाद हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। अन्य इलाकों में बारिश की ज्यादा उम्मीद नहीं है। अभी कोई पश्चिमी विक्षोभ नहीं है। 25 दिसंबर तक इसके आने उम्मीद है, लेकिन इसका ज्यादा असर नहीं होगा।

ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर चहल-पहल कम थी। लोग गरम कपड़ों में पैक दिखे।
ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर चहल-पहल कम थी। लोग गरम कपड़ों में पैक दिखे।

भोपाल में शीतलहर का अलर्ट
भोपाल में रात का पारा सीजन में पहली बार 10 डिग्री सेल्सियस पर आया है। दिन में यह 22 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। आज रात भी यह 2 डिग्री तक लुढ़क सकता है। इसके साथ ही अगर दिन में तापमान 22 से कम रहता है, तो शाम को भोपाल में शीतलहर रहेगी। अभी इंदौर में रात का पारा सामान्य बना हुआ है। दिन में जरूर यह करीब 3 डिग्री नीचे चला गया है।

भोपाल में रात में सर्दी से बचने के लिए लोग अलाव के सहारे बैठे रहे।
भोपाल में रात में सर्दी से बचने के लिए लोग अलाव के सहारे बैठे रहे।

खबरें और भी हैं...
To Top