भारत Vs इंग्लैंड तीसरा टेस्ट LIVE: दूसरी पारी में रोहित और राहुल के सामने एंडरसन की चुनौती; टेस्ट में कोई टीम 300+ से पिछड़कर जीत नहीं सकी

 लीड्स6 मिनट पहले

लोकेश राहुल और रोहित शर्मा पर भारत को अच्छी शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी है। दोनों बल्लेबाज पिछली पारी में फेल रहे थे। - Dainik Bhaskar
लोकेश राहुल और रोहित शर्मा पर भारत को अच्छी शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी है। दोनों बल्लेबाज पिछली पारी में फेल रहे थे।

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला हेडिंग्ले (लीड्स) में खेला जा रहा है। दूसरी पारी में भारत के ओपनर्स रोहित शर्मा और लोकेश राहुल क्रीज पर हैं। भारतीय बल्लेबाजों के सामने आज इंग्लैंड के बॉलर्स की चुनौती है। टीम इंडिया को पहली पारी में हुई बैटिंग को भुलाकर मैच बचाना होगा। इस मुकाबले का आज तीसरा दिन है। ​​​मैच का स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें...

इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 432 रन पर ऑलआउट हुई। भारतीय टीम ने पहली पारी में 78 रन बनाए थे। इस लिहाज से इंग्लैंड को 354 रन की बढ़त मिली है। मौजूदा स्थिति में टीम इंडिया के लिए मैच बचाना काफी मुश्किल नजर आ रहा है। अगर इस पोजिशन से भारतीय टीम मैच जीतना है तो उसे ऐसे कारनामे को अंजाम देना होगा जो टेस्ट क्रिकेट के 144 साल के इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ है।

सबसे बड़ी लीड खाकर जीतने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम
टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ी लीड खाने के बाद मैच जीतने का वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम है। अगस्त 1992 में ऑस्ट्रेलिया ने कोलंबो टेस्ट में पहली पारी के आधार पर 291 रन की लीड हासिल की थी। इसके बावजूद कंगारू टीम ने मुकाबला 16 रन से जीत लिया। इस रिकॉर्ड से साफ है कि अब तक कोई भी टीम 300 या इससे अधिक रन की लीड खाने के बाद टेस्ट मैच नहीं जीत सकी है।

इंग्लैंड के लिए रूट ने शतक जमाया
तीसरे दिन इंग्लैंड ने 8 विकेट पर 423 रन से आगे खेलना शुरू किया। मोहम्मद शमी ने क्रेग ओवरटन (32 रन) को LBW किया। इसके बाद जसप्रीत बुमराह ने ओली रॉबिन्सन को बोल्ड कर इंग्लैंड की पारी को 432 रन पर समेट दिया।

कप्तान जो रूट ने सीरीज तीसरा शतक जमाते हुए 121 रनों की पारी खेली। इसके अलावा रोरी बर्न्स 61 रन, हसीब हमीद 68 रन, डेविड मलान 70 रन बनाकर आउट हुए। भारत की ओर से शमी ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके। इसके अलावा मोहम्मद सिराज, बुमराह और रवींद्र जडेजा को 2-2 विकेट मिला।

सुशील दोषी से सुनिए दूसरे दिन के खेल का एनालिसिस

78 रन पर ऑलआउट हो गई टीम इंडिया
इससे पहले टीम इंडिया 78 रन पर सिमट गई। यह भारत का इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में तीसरा और ओवरऑल 9वां सबसे छोटा स्कोर है। भारत ने अपने आखिरी 5 विकेट 11 रन और 28 मिनट के अंदर गंवा दिए। भारत के सिर्फ 2 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा छू सके। रोहित शर्मा 19 रन के साथ सबसे ज्यादा स्कोर करने वाले बल्लेबाज रहे।

इसके अलावा विराट कोहली 7 रन, चेतेश्वर पुजारा 1 रन, लोकेश राहुल 0, अजिंक्य रहाणे 18 रन और पंत 2 रन बना सके। जेम्स एंडरसन और क्रेग ओवरटन ने 3-3 और ओली रॉबिन्सन और सैम करन ने 2-2 विकेट झटके।

इस साल तीनों में से किसी का औसत 30 के ऊपर नहीं
साल 2021 में पुजारा ने अब तक 10 टेस्ट मैचों की 17 पारियों में 27.18 की औसत से महज 435 रन बनाए हैं। वहीं, विराट कोहली ने 8 मैचों में 24.83 की औसत से 298 रन बनाए हैं। ये दोनों इस साल कोई शतक नहीं जमा पाए हैं। रहाणे ने 10 मैचों में 21.75 की औसत से 348 रन बनाए हैं। वे भी कोई शतक नहीं जमा पाए हैं।

सुशील दोषी से सुनिए पहले दिन के खेल का एनालिसिस

दोनों टीमें

इंग्लैंड: जो रूट (कप्तान), हसीब हमीद, डेविड मलान, रोरी बर्न्स, मोइन अली, जॉनी बेयरस्टो, जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, क्रेग ओवरटन, जेम्स एंडरसन और ओली रॉबिन्सन।

भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, इशांत शर्मा, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह।

Tags
To Top