केएल राहुल रचेंगे इतिहास, भारत के लिए IPL में बनाएंगे सबसे तेज 3000 रन

 केएल राहुल रचेंगे इतिहास, भारत के लिए IPL में बनाएंगे सबसे तेज 3000 रन

KL Rahul 22 Runs Away From Becoming Fastest Indian To Score 3000 IPL Runs

पंजाब किंग्स के कप्तान और स्टार बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) के पास मंगलवार (21 सितंबर) को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ दुबई में होने वाले मुकाबले में एक खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। राहुल अगर इस मुकाबले में 22 रन बना लेते हैं तो आईपीएल में सबसे तेज 3000 रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच जाएंगे। 

साल 2013 में डेब्यू करने वाले राहुल ने अपने आईपीएल करियर में 79 पारियों में 2978 रन बनाए थे। 

आईपीएल में सबसे तेज 3000 रन बनाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है। जो सिर्फ 75 पारियों में इस आंकड़े तक पहुंचे थे। राहुल इस मामले में डेविड वॉर्नर को रिकॉर्ड तोड़ेंगे, जिन्होंने 94 पारियों में 3000 आईपीएल रन रन पूरे किए थे। 

भारत के लिए सबसे तेज 3000 आईपीएल रन बनाने का रिकॉर्ड सुरेश रैना के नाम है। जिन्होंने इसके लिए 103 पारियां खेली थी। 

To Top