मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 20 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। मंगलवार को भोपाल में सबसे ज्यादा 11, इंदौर में 8 और धार में 1 संक्रमित मिले हैं। इंदौर में 2 दिन में 2 बच्चे भी संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा, विदिशा के एक कोरोना पीड़ित मरीज की मौत भी रिपोर्ट हुई है।
इससे एक दिन पहले प्रदेश में 27 केस आए थे। वहीं, इंदौर में कोरोना मरीजों की जीनोम सीक्वेंसिंग में AY-4 वैरिंएट मिलने से चिंता बढ़ा दी है। विशेषज्ञों ने इस वैरिएंट को डेल्टा से संक्रामक बताया है। उन्होंने सावधानी बरतने की सलाह दी है। इस
भोपाल में 36 एक्टिव केस
भोपाल में वर्धमान ग्रीन सिटी में एक ही परिवार के पांच लोग कोरोना पॉजिटिव आए थे। अब उनके पड़ोसियों की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मंगलवार को यहां कॉन्ट्रैक्ट ट्रेसिंग में दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसमें एक 30 वर्षीय महिला है। जिनको वैक्सीन के दोनों डोज लग चुके हैं। वहीं, एक 58 वर्षीय पुरुष है, जिनको वैक्सीन का पहला डोज ही लगा है।
मंगलवार को इंदौर में 8 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें एक 2 साल का बच्चा और दो संक्रमित भोपाल और जयपुर के रहने वाले है। इससे एक दिन पहले भी इंदौर में एक बच्चा पॉजिटिव मिला था। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार इंदौर में मिले 8 मरीजों में 2 साल के बच्चे को छोड़कर बाकी 7 सभी लोगों को वैक्सीन के दोनों डोज लग चुके हैं।
प्रदेश में 8 दिनों में 104 नए केस
प्रदेश में पिछले 8 दिन 104 नए पॉजिटिव मिले हैं। इसमें सबसे ज्यादा भोपाल में 36, इंदौर में 28, धार में 14, नरसिंहपुर में 7, होशंगाबाद में 6, सागर में 5, जबलपुर और छिंदवाड़ा में 2-2 संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा सिंगरौली, नीमच, रतलाम, राजगढ़ में 1-1 मामले आए हैं।
त्यौहार के सीजन ने बढ़ाई चिंता
ICMR ने पिछले महीने मध्यप्रदेश समेत 9 राज्यों में त्यौहार के सीजन शुरू होने पर कोरोना संक्रमण को लेकर अलर्ट किया था। इसमें आने वाले दो महीने सावधानी बरतने की सलाह दी थी। दरअसल, लोग अब कोविड प्रोटोकॉल को लेकर लापरवाह हो गए हैं। ज्यादातर लोग न तो मास्क पहन रहे हैं और ना ही सोशल डिस्टेसिंग का पालन कर रहे हैं। से पहले 9 अक्टूबर को विदिशा में एक की मौत हुई थी।
रिकवरी रेट 98% से ज्यादा
राज्य में अब तक 7 लाख 92 हजार 794 संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से अब तक 7 लाख 82 हजार 162 ठीक हो चुके हैं। कोरोना के कारण 10 हजार 524 लोगों की जान जा चुकी है। अभी रिकवरी दर 98% से ज्यादा है।
कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें
कलेक्टर अविनाश लवानिया ने कोरोना के भोपाल में बढ़ते मामले को लेकर कहा कि प्रदेश में बड़े शहरों में मामले सामने आ रहे हैं। यह भी देखने में आ रहा है कि संक्रमित लोगों में बहुत से लोग ऐसे हैं, जो यात्रा करने वाले या फिर जो लोग बाहर से ट्रैवल करके आते हैं। अभी कुछ मामले बढ़े हैं, इसलिए मेरा सभी से यह निवदेन है कि हमें अभी सचेत रहने की आवश्यकता है। हमारी टीम का लक्ष्य वैक्सीनेशन पर है, ताकि कोरोना की गंभीरता को कम किया जा सके।


_page-0001.jpg)