मुख्यपृष्ठइनकम टैक्स अफसर से लूट:3 बदमाशों ने रास्ते में रोका, डंडे से पीटा और साढ़े 9 हजार रुपए छीने; भागकर बचाई जान इनकम टैक्स अफसर से लूट:3 बदमाशों ने रास्ते में रोका, डंडे से पीटा और साढ़े 9 हजार रुपए छीने; भागकर बचाई जान Shrink बिलासपुर में बदमाशों ने गुरुवार दोपहर मारपीट के बाद एक इनकम टैक्स अफसर को लूट लिया। अफसर एक्टिवा से अपने दोस्त के साथ बैंक के काम से निकले थे। इस दौरान बदमाशों ने डंडे से उन पर हमला कर दिया। उन्होंने भागकर अपनी जान बचाई। बदमाश उनसे 9500 रुपए छीन कर ले गए। अफसर ने कोतवाली में FIR दर्ज कराई है।सरकंडा क्षेत्र के देवनंदन नगर में रहने वाले समीर पांडेय आयकर विभाग में अधीक्षक हैं। वह गुरुवार दोपहर एक्टिवा में मनीष गढ़ेवाल के साथ बैंक के काम से दयालबंद जा रहे थे। दोपहर करीब एक बजे दोनों मधुबन के पास पहुंचे थे, तभी तीन बदमाशों ने उन्हें रुकने का इशारा किया। समीर के गाड़ी रोकते ही बदमाशों ने गालियां देनी शुरू कर दी और डंडे से हमला कर दिया। मनीष गढ़ेवाल ने बदमाशों को रोकने की कोशिश की, लेकिन वे पिटाई करते रहे। अफसर जान बचाकर भागे और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस बदमाशों की तलाश करती रही, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला।लुटेरों की तलाश में जुटी पुलिसइस घटना के बाद समीर पांडेय व मनीष गढ़ेवाल ने लूटपाट व मारपीट करने वाले युवकों की जानकारी जुटाई। तब पता चला कि इलाके के बदमाश विक्की यादव व संजू सहित अन्य लोग इस घटना में शामिल थे। उनके बताए अनुसार पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही है।खबरें और भी हैं..best books Facebook Twitter Whatsapp अन्य ऐप में शेयर करें इनकम टैक्स अफसर से लूट:3 बदमाशों ने रास्ते में रोका, डंडे से पीटा और साढ़े 9 हजार रुपए छीने; भागकर बचाई जान और नया पुराने