MP में मार्च-2022 तक 5-डे वीक:सोमवार से शुक्रवार तक खुलेंगे सरकारी ऑफिस, शनिवार-रविवार को बंद रहेंगे; सरकार ने जारी रखा आदेश

 भोपाल स्थित वल्लभ भवन। - Dainik Bhaskar

मध्यप्रदेश के सरकारी कार्यालयों में मार्च-2022 तक 5-डे वीक जारी रहेगा। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में 22 अक्टूबर को आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश 31 अक्टूबर 2021 तक लागू था, जिसे सरकार ने आगे बढ़ाया है।

कोरोना संक्रमण के चलते 22 जुलाई 2021 से सरकार ने सरकारी ऑफिसों में कार्यदिवस सप्ताह में 5 दिन सोमवार से शुक्रवार किया था। यह आदेश 31 अक्टूबर 2021 तक है, जिसे आगे बढ़ा दिया गया है। ऐसे में 31 मार्च 2022 तक शनिवार और रविवार को ऑफिस बंद रहेंगे।

सरकार ने 22 अक्टूबर को आदेश जारी किया।
सरकार ने 22 अक्टूबर को आदेश जारी किया।

खबरें और भी हैं...


To Top