UPSC प्रीलिम्स एग्जाम 10 अक्टूबर को:मोबाइल-स्मार्ट वॉच समेत कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाने पर पाबंदी, हर सेंटर पर जैमर लगेंगे; भोपाल में 57 सेंटर पर परीक्षा













 UPSC (संघ लोक सेवा आयोग) की 10 अक्टूबर को प्रीलिम्स परीक्षा होगी। भोपाल में 57 सेंटर पर 20 हजार 765 स्टूडेंट्स एग्जाम देंगे। परीक्षा में मोबाइल, स्मार्ट वॉच, ब्लू ट्रुथ, पैन ड्राइव समेत कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाने की पाबंदी होगी। हर सेंटर पर हाईक्वालिटी के जैमर लगाए जाएंगे। कोरोना के मद्देनजर एग्जाम में मास्क पहनना जरूरी है। छोटी साइज की ट्रांसपैरेंट शीशी में सैनिटाइजर जरूर लेकर जाएं। सेंटरों को सैनिटाइज भी कराया जाएगा। दो बैंच के बीच दूरी रहेगी, ताकि कोरोना फैलने का खतरा न रहे। प्रत्येक सेंटर पर 2-2 महिला-पुरुष पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।

आज सेंटरों पर पहुंचेंगे कमिश्नर
सेंटरों पर बैठक, सुरक्षा और स्टाफ की ब्रीफिंग एग्जाम से एक दिन पहले यानी शनिवार को कमिश्नर कवींद्र कियावत सेंटरों का निरीक्षण करेंगे।

दो पाली में होगी परीक्षा

  • पहला सत्र सुबह 9.30 से 11.30 बजे तक।
  • दूसरा सत्र दोपहर 2.30 से शाम 4.30 बजे तक होगा।
  • 57 सेंटर पर 20 हजार 765 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

इन बातों का ख्याल रखें परीक्षार्थी

  • प्रवेशपत्र के साथ कोई फोटो वाली आईडी जरूर लेकर जाएं। इनमें आधार कार्ड, वोटर आईडी भी हो सकती है।
  • परीक्षा शुरू होने के 10 मिनट पहले प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। इसलिए 20 मिनट पहले ही हॉल में पहुंचना होगा।
  • फ्रिस्किंग के लिए समय रहते परीक्षार्थी सेंटर पर पहुंच जाए।
  • काले बॉल पॉइंट पेन से अलग किसी अन्य पेन से उत्तर देने पर मूल्यांकन नहीं होगा। इसलिए इस बात का खासतौर पर ध्यान रखें।
  • फेस कवर या मास्क पहनना अनिवार्य है। इनके बिना किसी को भी एंट्री नहीं दी जाएगी।

ये लेकर न जाएं, वरना हो सकती है परेशानी

  • मोबाइल फोन (स्विच ऑफ मोड में भी) लेकर न जाएं।
  • स्मार्ट वॉच, ब्लू ट्रुथ हो या अन्य कोई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, परीक्षा हॉल में नहीं ले जा सकते। परीक्षा के दौरान यदि कोई डिवाइस मिलती है तो अनुशासनिक कार्रवाई के साथ आने वाली परीक्षाओं के लिए प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।
  • परीक्षा हॉल में सामान्य अथवा सामान्य कलाई घड़ी ले जाने की अनुमति होगी, लेकिन किसी विशेष सहायक उपकरण वाली घड़ी जैसे स्मार्ट वॉच नहीं ले जा सकते।
  • कीमती सामान या बैग परीक्षा हॉल में न लेकर जाएं।

हर सेंटर पर जैमर, ताकि नेटवर्क जाम किया जा सके

भोपाल में हर सेंटर पर तीव्रता का जैमर लगाया जाएगा। ताकि मोबाइल नेटवर्क जाम किया जा सके।

सेंटरों पर 20% मास्क रखना जरूरी

सभी सेंटरों पर परीक्षार्थियों की संख्या की तुलना में 20% मास्क रखना जरूरी है। ताकि यदि कोई परीक्षार्थी भूल से मास्क पहनकर नहीं आया तो उसे दिया जा सके।

खबरें और भी हैं...
To Top