चीफ़ डिफेंस ऑफ स्टाफ़ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत का हेलिकॉप्टर क्रैश में निधन हो गया है. वो 63 साल के थे.
भारतीय वायु सेना ने ट्वीट कर इसकी पुष्टि कर दी है. एक अन्य ट्वीट में यह भी बताया गया कि हेलिकॉप्टर में सवार 14 में से 13 लोगों की मौत हो गई है. इस हादसे में जनरल रावत की पत्नी मधुलिका रावत की भी मौत हो गई है.
वहीं ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह इस हादसे में घायल हुए हैं. उनका इलाज वेलिंग्टन स्थित सेना के अस्पताल में चल रहा है.
पोस्ट Twitter समाप्त, 1
दुर्घटना
बुधवार (8 दिसंबर, 2021) की सुबह जनरल रावत और उनकी पत्नी समेत सेना के 14 लोगों को लेकर जा रहा भारतीय वायु सेना का एमआई-17वी5 (Mi-17V5) हेलिकॉप्टर तमिलनाडु के कुन्नूर में क्रैश हो गया.
हेलिकॉप्टर क्रैश तमिलनाडु के नीलगिरी ज़िले के कुन्नूर में हुआ. हेलिकॉप्टर सुलुर के आर्मी बेस से निकला था. जनरल रावत को लेकर यह हेलिकॉप्टर वेलिंगटन सैन्य ठिकाने की ओर बढ़ रहा था.



_page-0001.jpg)