कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का मध्यप्रदेश में गुरुवार को नौवें दिन करीब 21 किलोमीटर चली। आज यात्रा का 85वां दिन था और सुबह इसकी शुरुआत उज्जैन के पास सुरासा से हुई थी। आज राहुल के साथ उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर भी चले।
अब कल यानी शुक्रवार को यात्रा आगर जिले में प्रवेश कर जाएगी। यहां से यात्रा सुबह 6 बजे शुरू होगी। राहुल के स्वागत के लिए कई जगह मंच बनाए गए हैं। उधर यात्रा को लेकर राजस्थान पुलिस ने भी मध्यप्रदेश में मोर्चा संभाल लिया है। यात्रा की तैयारी और तरीका देखने उनकी एक टीम यहां आई है। दो दिन बाद यात्रा राजस्थान में प्रवेश करेगी।
शाम करीब सवा पांच बजे भारत जोड़ो यात्रा घोंसला पहुंची। यहां पर टी-ब्रेक के लिए करीब आधे घंटे रुकने के बाद यात्रा दोबारा शुरू हुई।
- भारत जोड़ो यात्रा के कम्यूनिकेशन हेड जयराम रमेश ने कहा- सिंधिया ने कांग्रेस इसलिए छोड़ी क्योंकि वे केंद्रीय मंत्री का पद और सफदरजंग में बंगला लेना चाहते थे। कर्ज माफी और संविदा कर्मचारियों की नियुक्ति का आरोप सिर्फ बहाना था। MP सरकार की बाधा के बावजूद हमारी यात्रा बहुत सक्सेस हो रही है। कहीं पोस्टर हटवाए तो कहीं एफआईआर की गई।
- जयराम रमेश ने कहा- 19 दिसंबर को राजस्थान के अलवर में राहुल गांधी की सभा होगी। कंटेनर को सर्विसिंग की जरूरत पड़ रही है, इसलिए दिल्ली में 3 से 4 दिन का ब्रेक रहेगा। 26 जनवरी से पहले यात्रा कश्मीर पहुंच जाएगी।
- यात्रा अपने पहले पड़ाव नजरपुर पहुंची। यहां लंच ब्रेक लिया। यात्रा 13 किलोमीटर चल चुकी है। यहां से घट्टिया बस स्टैंड से रवाना होगी।
- भारत जोड़ो यात्रा का जेथल में पुष्पावर्षा से स्वागत किया गया। निपानिया गोयल में टी ब्रेक के बाद यात्रा आगर की ओर रवाना हुई।
- भारत जोड़ो यात्रा का जेथल में पुष्पवर्षा और ढोल-नगाड़ों से स्वागत किया गया।