कोई टाइटल नहीं

 

बारिश ने बदला उज्जैन का मौसम:उज्जैन में रुक-रुककर हो रही तेज बारिश, अरसे बाद छाते निकले, गुरुवार तक जारी रहने की उम्मीद



  


उज्जैन में लंबे अरसे बाद बुधवार रात से बारिश शुरू हुई। रुक-रुक कर तेज बारिश के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली। बुधवार सुबह से ही उमस बनी हुई थी। दोपहर से ही घने बादल छा गए थे, लेकिन रात करीब आठ बजे से रुक-रुककर बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक बारिश का यह दौर गुरुवार को भी जारी रहेगा। बारिश के कारण लंबे अरसे के बाद लोग छाते लेकर घरों से निकले।

चित्र गोपाल मंदिर क्षेत्र का।
चित्र गोपाल मंदिर क्षेत्र का।

उज्जैन में अब तक 600 मिमी यानी 24 इंच बारिश रेकॉर्ड की जा चुकी है। यह आंकड़ा औसत से करीब 12 इंच कम है। यानी शहर को अभी 300 मिमी बारिश की और जरुरत है। मौसम विभाग का मानना है कि गुरुवार तक ऐसी ही बारिश होती रही तो तीन से चार इंच बारिश का स्तर बढ़ जाएगा। इंदौर और उज्जैन में होने वाली बारिश से गंभीर बांध सहित अन्य तालाबों का जल स्तर भी बढ़ेगा।

मानसून की बेरुखी देखकर लगने लगा था कि अब उज्जैन में बारिश की उम्मीद कम ही है। इसके चलते नगर निगम और प्रशासन ने भी पानी पर पहरा बैठाना शुरू कर दिया था। मंगलवार को ही कलेक्टर आशीषसिंह ने जिले के सभी बांध और बेराज के गेट बंद करने के आदेश जारी कर दिए थे। कलेक्टर ने कहा था बांध व बैराज के गेट बंद कर 25 सितंबर तक मुझे सूचित भी करें। इधर, नगर निगम ने भी दो दिन छोड़कर पानी सप्लाय का प्लान तैयार किया था। वहीं शहर के जलस्रोतों पर भी बैरिकेट्स लगाकर साफ-सफाई शुरू कर दी थी।

To Top