भारतीय ऑटो बाजार में अपनी जड़ें मजबूत कर चुकी ब्रिटिश ऑटोमोबाइल कंपनी एमजी मोटर ने नई MG एस्टर SUV को पेश किया है। यह भारत में पहली AI अनेबल टेक्नोलॉजी वाली कार भी है। शानदार फीचर्स से लैस इस कार की लॉन्चिंग को लेकर कंपनी ने खुलासा नहीं किया है। हालांकि, अगले सप्ताह से इसे डीलरशिप पर देखा जा सकेगा। वहीं, 19 सितंबर से इसकी बुकिंग शुरू होगी। आइए जानते हैं MG एस्टर के बारे में...
जियो ई-सिम कनेक्टेड कार फीचर
MG ने इस कार को कई एडवांस्ड टेक्नोलॉजी और फीचर्स से लैस किया है। इसके डैशबोर्ड पर 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है, जिसमें जियो ई-सिम कनेक्टेड सुविधा मिलेगा। ये फीचर AI बेस्ड पर्सनल असिस्टेंट के तौर पर यूजर की वॉइस कमांड को फॉलो करते हुए सभी सवालों के जवाब देगा। ये कार हेड टर्नर, विकीपीडिया, जोक्स, न्यूज, इमोजी, चिट-चैट, फेस्विल गिफ्ट, नेविगेशन, म्यूजिक, सेलेक्ट इन कार कंट्रोल्स, क्रिटिकल इन कार वॉर्निंग, नोज हिंग्लिश जैसे फीचर्स को सपोर्ट करती है। इसमें 80 से ज्यादा इंटरनेट फीचर्स मिलेंगे।
सेफ्टी का रखा पूरा ध्यान
एस्टर में सेफ्टी से जुड़े 27 शानदार फीचर्स मिलेंगे। इसमें 6 एयरबैग के साथ लेन चेंज असिस्ट, इंटेलिजेंट हेडलैम्प कंट्रोल, ब्लाइंट स्पॉट डिटेक्शन, रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट, स्पीड असिस्ट सिस्टम, लेन कीप असिस्ट, फॉरवर्ड कॉलिजन वॉर्निंग जैसे कई सेफ्टी फीचर्स शामिल हैं।
कार में एडवांस्ड ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) फीचर भी मिलेगा। इस फीचर को MG ग्लोस्टर, महिंद्रा XUV700 जैसी बड़ी SUV में देखा गया है। यानी मिडसाइज SUV सेगमेंट में इस फीचर वाली ये पहली कार भी होगी।
MG एस्टर का इंजन और गियरबॉक्स
इस SUV को दो पेट्रोल इंजन ऑप्शन में पेश किया गया है। इसमें पहला 1.5-लीटर नेचुरली एस्पायर्ड पेट्रोल इंजन है, जो 110hp का पावर और 144Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन को मैनुअल गियरबॉक्स के साथ 8-स्टेप CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। इसमें दूसरा ऑप्शन 1.3-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का है। ये 140hp का पावर और 220Nm का टॉर्क जनरेट करता है। ये सिर्फ 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स ऑप्शन में मिलेगा।
एस्टर SUV के अन्य फीचर्स
इस मिड साइज SUV में तीन स्टीयरिंग मोड दिए हैं। कंपनी के दावे के मुताबिक, इसमें 90% कवरेज पैनारोमिक स्काईरूफ मिलेंगे। फ्रंट और रियर पैसेंजर्स के लिए आर्मरेस्ट दिए हैं, जो सफर को आरामदायक बनाते हैं। गाड़ी की लंबाई 4323mm, ऊंचाई 1650mm और चौड़ाई 1809mm है। इसे 3 इंटीरियर कलर जैसे डुअल टोन सांग्रिया रेड, डुअल टोन आइकॉनिक आइवरी और टक्सेडो ब्लैक में पेश किया है।



_page-0001.jpg)