MP में 24 घंटे में 8 नए केस:दो महीने बाद ​​​​​​​निवाड़ी में दो संक्रमित आए; भोपाल में 3, जबलपुर-इंदौर-राजगढ़ में 1-1 पॉजिटिव मिला; प्रदेश में अब 134 एक्टिव केस







मध्यप्रदेश में मंगलवार को कोरोना के 8 नए मरीज मिले हैं। इसमें भोपाल में 3, निवाड़ी में 2, जबलपुर-इंदौर और राजगढ़ में 1-1 पॉजिटिव मिला है। प्रदेश में 9 दिनों 18 जिलों में 97 कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं। इसमें सबसे ज्यादा जबलपुर में 39 मरीज हैं। अभी प्रदेश में 134 एक्टिव केस हैं।

प्रदेश में 9 दिनों में भोपाल और इंदौर में 17-17, अनूपपुर- ग्वालियर-धार-राजगढ़ में 3-3, संक्रमित मिले हैं। बैतूल, सिवनी, सागर, रतलाम, पन्ना, दतिया, कटनी, नरसिंहपुर, रायसेन और उज्जैन में 1-1 मामला सामने आया है। प्रदेश में छोटे जिले संक्रमण की जद में आ रहे हैं। मंगलवार को निवाड़ी में दो संक्रमित मिले हैं। इसमें एक 75 वर्षीय व्यक्ति और उनकी 38 वर्षीय बेटी है। जानकारी के अनुसार वृद्ध आंख का इलाज कराने चित्रकूट गए थे। वहां से लौटने पर कोरोना के लक्षण आए। जांच कराने पर उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं, उनके संपर्क में आने से उनकी बेटी भी संक्रमित हो गई। इससे पहले निवाड़ी में 14 जुलाई को संक्रमित मिला था।

प्रदेश में अब तक कोरोना के चलते 7 लाख 92 हजार 357 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 7 लाख 81 हजार 719 मरीज ठीक हो चुके हैं। कोरोना के कारण अब तक 10 हजार 517 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश में रिकवरी रेट अभी 98.60% हैं। पॉजिटिविटी दर 0.01% है। एक्टिव 134 एक्टिव केस हैं।

मीदिया में कोरोना से मौत:सीहोर के 24 वर्षीय कैंसर पीड़ित ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; 8 सितंबर को भर्ती हुआ था मरीज; अभी अस्पताल में एक कोरोना संदिग्ध भर्ती
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को एक कार्यक्रम में कहा कि प्रदेश में कोरोना नियंत्रण में है। फिर भी प्रदेशवासियों के सहयोग से तीसरी लहर को रोकने में सफल होंगे। मुख्यमंत्री ने अपील की है कि गणेशोत्सव और अन्य सामाजिक, धार्मिक कार्यक्रमों में मास्क लगाने, कोरोना वायरस की अन्य सावधानियों का पालन करना जारी रखें। उन्होंने लोगों से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने और वैक्सीन लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि कोई घर से नहीं आ सकता तो उसके घर मोबाइल वैन से वैक्सीन लगाने भेज देंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर को प्रदेश में कोरोना वैक्सीनेशन महाअभियान चलाया जाएगा। हमें सितंबर माह के अंत तक प्रदेश के सभी पात्र लोगों को पहला डोज और दिसंबर अंत तक दोनों डोज लगवाना सुनिश्चित करना है। प्रदेशवासियों के वैक्सीनेशन ओर कोरोना की सावधानियां बरतने से हम कोरोना की तीसरी लहर को रोकने में सफल होंगे।

Tags
To Top