
भोपाल के नरेला विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकताओं ने अशोक गार्डन थाने का रविवार को घेराव कर दिया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर विरोध जताया। कांग्रेस नेता महेन्द्र सिंह चौहान ने आरोप लगाते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज कर पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर रही है। राजनीतिक दबाव में पुलिस मामले की जांच तक नहीं करती है। सीधे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लेती है। हालांकि, पुलिस ने इससे इनकार किया है।
अशोका गार्डन टीआई आलोक श्रीवास्तव का कहना कि पुलिस ने किसी को भी बेवजह गिरफ्तार नहीं किया गया है। कांग्रेस नेताओं के आरोप बेबुनियाद हैं।
दर्जनों कार्यकर्ता थाने पहुंचे
रविवार दोपहर कांग्रेस नेता महेन्द्र चौहान के नेतृत्व में दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता अशोका गार्डन थाने पहुंचे। महेन्द्र सिंह चौहान ने अशोका गार्डन टीआई से कांग्रेस के सदस्यों के खिलाफ हो रही कार्रवाई को लेकर बातचीत की।


_page-0001.jpg)