कल रावण दहन देखें ऑनलाइन:उज्जैन में शिप्रा तट पर 11 फीट तो दशहरा मैदान पर 25 फीट ऊंचे रावण का दहना होगा, स्थानीय चैनलों पर देखें लाइव

 




उज्जैन में दो प्रमुख स्थानों पर मनाया जाने वाला दशहरा उत्सव प्रतीकात्मक रूप से ही मनाया जाएगा। शिप्रा तट पर कार्तिक मेला प्रांगण और दशहरा मैदान में होने वाले दो प्रमुख आयोजनों को लेकर आयोजकों ने बताया कि कोरोना गाइडलाइन के चलते इस बार प्रतीकात्मक रूप से रावण दहन किया जाएगा।

दत्त अखाड़ा स्थित कार्तिक मेला प्रांगण में केवल 11 फीट ऊंचे रावण का दहन किया जाएगा। यहां के आयोजक चेतन यादव ने बताया कि रावण दहन परंपरा अनुसार होगा, लेकिन हमें कोरोना से भी लड़ाई लड़ना है, इसलिए आम लोगों का आना प्रतिबंधित रहेगा।

दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष ओम अमरनाथ खत्री और सचिव मनीष शर्मा ने बताया कि दशहरा मैदान पर होने वाले दशहरा मैदान में 25 फीट ऊंचे रावण का दहन किया जाएगा। दोनों जगहों पर लोगों का आना प्रतिबंधित रहेगा। राम-लक्ष्मण की सवारी निकाली जाएगी लेकिन ये भी सांकेतिक ही रहेगी। हालांकि रावण दहन के पहले राम-लक्ष्मण का पूजन कलेक्टर आशीषसिंह द्वारा किया जाएगा। पूरे कार्यक्रम के सीधे प्रसारण और लाइव टेलिकास्ट की व्यवस्था की जाएगी।

खबरें और भी हैं..


To Top