मध्यप्रदेश में सर्दी शुरू होने लगी है। आज प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश भी हो सकती है। प्रदेश में सीजन में पहली बार रात का पारा 14 डिग्री तक पहुंच गया। गुरुवार-शुक्रवार की रात इस सीजन की सबसे सर्द रात रही। पचमढ़ी में पारा 14.2 डिग्री सेल्सियस और मंडला में 15.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। भोपाल में भी रात का न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस तक आ गया। पचमढ़ी और मंडला के बाद भोपाल में सबसे ज्यादा ठंड रही। दिन का पारा पचमढ़ी के बाद सबसे कम बैतूल का 29 डिग्री सेल्सियस रहा। इंदौर में भी रात का पारा 18 के नीचे आ गया।
मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि वर्तमान में मध्य बंगाल की खाड़ी में निम्न दाब क्षेत्र बन रहा है। यह आज ओडिशा-आंध्र प्रदेश के तट तक पहुंच सकता है। वहीं लक्षद्वीप के पास अरब सागर में भी निम्न दाब क्षेत्र बन चुका है। साथ ही पंजाब के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय है। इसके कारण मध्यप्रदेश में आज से बारिश होने की संभावना बढ़ गई है। अगले 48 घंटों के दौरान पूरे मध्यप्रदेश में पानी गिरेगा।
यहां रहा सबसे कम पारा
| शहर | न्यूनतम तापमान | अधिकतम तापमान |
| पचमढ़ी | 14.2 | 28.2 |
| मंडला | 15.3 | 33.2 |
| भोपाल | 16.2 | 32.9 |
| नौगांव | 16.5 | 33.6 |
| ग्वालियर | 16.7 | 34.1 |
यहां दिन का पारा सबसे ज्यादा रहा
| शहर | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
| होशंगाबाद | 35.3 | 20.0 |
| खंडवा | 34.5 | 23.4 |
| खरगोन | 34.5 | 20.8 |
| रीवा | 34.4 | 24.2 |
| रतलाम | 34.2 | 19.6 |


_page-0001.jpg)