भोपाल के कलाकारों को मिला नया प्लेटफार्म:भोपालियत से जुड़ी कलाकारी देखने और खरीदने का अब 'राग भोपाली' नया ठिकाना, देखिये तस्वीरों में

 राग भोपाली के लोकार्पण के दौरान CM शिवराज सिंह चौहान महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पाद को देखते हुए। - Dainik Bhaskar

भोपाल में भोपालियत से जुड़ी कलाकारी को देखने और खरीदने का अब 'राग भोपाली' नया ठिकाना रहेगा। सरकार ने कलाकारों को नया प्लेटफार्म दिया है। अरेरा कॉलोनी 10 नंबर मार्केट में राग भोपाली सेंटर फॉर एक्सीलेंस का लोकार्पण सोमवार को CM शिवराज सिंह चौहान ने किया। उनके सामने ही स्व-सहायता समूह की राधा मीणा और डिजाइनर के बीच MOU भी हुए। CM ने कहा, राग भोपाली के जरिए कलाकारों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी। उनके प्रोडक्ट अमेजन, जैन पोर्टल और आजीविका मार्ट पर भी बिकेंगे।

राग भोपाली एम्पोरियम रोज दोपहर 2 से रात 10 बजे तक खुला रहेगा। इसमें स्व-सहायकता समूहों की महिलाओं और कलाकारों के हाथों से बनाए गए प्रोडक्ट रखे हैं। जिन्हें किफायती दाम पर लोग खरीद सकेंगे। घर को सजाने से लेकर कपड़े और श्रृंगार का सामान भी यहां पर है।

तस्वीरों में देखिये राग भोपाली एम्पोरियम की खूबसूरती

एम्पोरियम में महिलाओं के लिए साज-संवरने का सामान जैसे गले का हार, झूमके आदि भी है।
एम्पोरियम में महिलाओं के लिए साज-संवरने का सामान जैसे गले का हार, झूमके आदि भी है।
घर की सजावट के लिए कई सामग्री राग भोपाली में है।
घर की सजावट के लिए कई सामग्री राग भोपाली में है।
राग भोपाली एम्पोरियम में कपड़ों की कई वैरायटियां हैं।
राग भोपाली एम्पोरियम में कपड़ों की कई वैरायटियां हैं।
जूट से बने बैग, जो कम कीमत पर लोगों को मिल सकेंगे।
जूट से बने बैग, जो कम कीमत पर लोगों को मिल सकेंगे।
कपड़े पर आकर्षक जरी करती स्व-सहायता समूह की सदस्य।
कपड़े पर आकर्षक जरी करती स्व-सहायता समूह की सदस्य।
राग भोपाली एम्पोरियम में हैंडबैग भी है। जिन्हें स्थानीय कलाकारों ने बनाया है।
राग भोपाली एम्पोरियम में हैंडबैग भी है। जिन्हें स्थानीय कलाकारों ने बनाया है।
हैंडबैग समेत घर के लिए उपयोगी सामान भी राग भोपाली में है।
हैंडबैग समेत घर के लिए उपयोगी सामान भी राग भोपाली में है।

CM बोले- महिलाओं को ट्रेनिंग देंगे, उन्हें रोजगार से जोड़ेंगे

CM ने कहा, भोपाल जिले की जरी-जरदोजी और जूट के उत्पाद तय किए गए। उद्देश्य यह है कि जिले की विलुप्त होती जा रही इस कला और हस्तशिल्प को सहेजा जाए। इसे संरक्षित किया जाए। वर्तमान आवश्यकताओं और बाजार की मांग के अनुसार स्थानीय महिलाओं को ट्रेनिंग दिलवाकर उनके उत्पाद को आधुनिक कंपनियों के साथ जोड़ा जाएगा। इससे उन्हें रोजगार मिलेगा। भोपाल की इस विशिष्ट पहचान को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने में मदद भी मिलेगी।

राग भोपाली परिसर में दीदी कैफे भी है। इसमें परंपरागत व्यंजनों का स्वाद लोग ले सकते हैं। CM ने भी व्यंजनों का स्वाद लिया।

दीदी कैफे पर व्यंजन का लुत्फ उठाते सीएम शिवराज सिंह चौहान।
दीदी कैफे पर व्यंजन का लुत्फ उठाते सीएम शिवराज सिंह चौहान।

वेस्ट मटेरियल से क्रिएटिविटी का सेंटर भी बनेगा

PWD की बिल्डिंग में राग भोपाली वेस्ट मटेरियल से क्रिएटिविटी का सेंटर भी बनेगा। इसमें महिलाओं के उत्पादों की ब्रॉन्डिंग की जाएगी। वहीं, स्थानीय कलाकार यहां कार्यक्रम भी आयोजित कर सकेंगे। लोकार्पण के दौरान प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास उमाकांत उमराव, कलेक्टर अविनाश लवानिया, जिला पंचायत सीईओ विकास मिश्रा समेत राग भोपाली के एम्बेसडर भी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...

To Top