जानलेवा सेल्फी:उफनती गाड़ गंगा नदी के बीच सेल्फी और नदी पार कर रहे हैं लोग

सेल्फी ले रहे युवक - Dainik Bhaskar राजगढ़ में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण सभी नदी नाले उफान पर हैं। वहीं इस उफनती नदी के बीच कुछ लोगों की लापरवाही भी दिखाई दे रही है। दरअसल, जिले के खिलचीपुर में उफनती गाड़ गंगा नदी के बीच कुछ युवा जानलेवा सेल्फी ले रहे हैं। वहीं कुछ लोग अपनी जान-जोखिम में डालकर नदी के पुल पार कर रहे हैं। इन सेल्फी ले रहे युवकों और पुल को पार कर रहे लोगों को नही पता है कि इनकी जरा सी चूक, बड़े हादसे का कारण बन सकती है। इस हादसे में इनकी जान भी जा सकती है। इससे पहले भी कई जगहों पर इस तरह के सेल्फी के शौक और उफनती नदी में पुल पार करने के कारण कई लोगों की जान जा चुकी है।

खबरें और भी हैं... 

To Top